रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V जून से आम लोगों के लिए अपोलो अस्पताल में मिलने लगेगी
(India) देश में कोरोना कहर पर काबू पाने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन अभियान को तेज करना है. इसलिए देश में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. भारत की डॉ रेड्डी लेबोरेटरी कंपनी ने इस वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है. देश के जाने-माने अस्पताल समूह अपोलो ने घोषणा की है कि जून के दूसरे सप्ताह से वह अपने अस्पतालों आम लोगों के लिए रूसी वैक्सीन स्पूतनिक की खुराक लगाना शुरू कर देगा.


कंपनी की एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन शोभना कमिनेनी (Shobana Kamineni) ने कहा है-हमारे अस्पतालों में अब तक वैक्सीन की 10 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं. इनमें फ्रंटलाइन वर्कर्स, हाई रिस्क ग्रुप और कॉरपोरेट कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई है. अब हम सभी को वैक्सीन लगाएंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।