धीमी पड़ी COVID- 19 की दूसरी लहर, 3 हफ्ते बाद 50 प्रतिशत गिरावट, मौत का आंकड़ा भी घटा
(India) देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीरे-धीरे सुस्त पड़ती जा रही है। देश के ज्यादातर राज्यों में नए कोरोना मामलों में कमी आई है। पीक पर पहुंचने के 3 सप्ताह के बाद कोरोना के नए मामलों में 50 प्रतिशत तक भारी गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना की दूसरी लहर ने पिछले करीब दो महीने से देशभर में तबाही मचा दी। रोजाना लाखों की संख्या में नए केस और हजारों मौतों के बीच देश की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर चरमरा गई। अब राहत भरी खबर है। कोविड के 7 दिनों के आंकड़ों को देखें तो नए कोरोना मामले में 50 फीसदी तक कम हो गई है। देश में करीब डेढ़ महीने बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन यहां एक लाख 65 हजार 144 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा बीते 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को एक लाख 60 हजार 854 केस आए थे।

हालांकि मौत का बढ़ता आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 3,463 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2 लाख 64 हजार 342 लोगों ने कोरोना को मात भी दी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।