ऐंटीबॉडीज को चकमा दे सकता है तेलंगाना में मिला कोरोना वेरिएंट
(India) तेलंगाना के कई सैम्‍पल्‍स में SARS-CoV-2 के B.1.525 वेरिएंट के होने का पता चला है। यह वेरिएंट इस साल फरवरी में यूनाइटेड किंगडम में मिला था। इसके तार नाइजीरिया से जुड़ते रहे हैं, जहां जाने वाले लोगों को इसका संक्रमण हुआ। B.1.525 वेरिएंट से संक्रमित मरीज ऑस्‍ट्रेलिया, डेनमार्क, अमेरिका समेत कई देशों में मिला है।

अप्रैल और मई के बीच देश में रैंडमली एनालाइज किए गए 22 सैम्‍पल्‍स में से 16 तेलंगाना के हैं। जीनोम सीक्‍वेंसिंग के एक सीनियर स्‍पेशलिस्‍ट ने हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया ये बातचीत में कहा, "यह वैरायटी लगभग 50 देशों में पहले से मौजूद है। अगर किसी इलाके में इसके सैम्‍पल्‍स मिल रहे हैं तो हमें बड़ी सावधानी से देखना होगा।"

इस वेरिएंट में जो म्‍यूटेशंस हैं, वे साउथ अफ्रीकन और ब्राजीलियन वेरिएंट्स में भी मिले हैं। साउथ अफ्रीका में अभी तक जितनी भी वैक्‍सीन टेस्‍ट की गईं हैं, वे संक्रमण को रोकने में कम असरदार साबित हुई हैं। एक्‍सपर्ट्स अभी नहीं बता सके हैं कि यह वेरिएंट ज्‍यादा संक्रामक और घातक बीमारी देता है या नहीं। यह वेरिएंट ऐंटीबॉडी ट्रीटमेंट के असर को कम करता है। इसके अलावा वैक्‍सीनेशन और कॉन्‍वलसेंट प्‍लाज्‍मा का भी इसपर खास असर नहीं होता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।