उपराष्ट्रपति के बाद संघ के बड़े नेताओं के अकाउंट से भी हटा ब्लू टिक, ट्विटर ने दी सफाई लंबे समय से अकाउंट को लॉगइन नहीं
(India) ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है। उपराष्ट्रपति कार्यालय से ये सूचना दी गई। फिलहाल इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं अभी इसका पता नहीं चला है। हालांकि उनका जो ऑफिशियल एकाउंट है उसमें ब्लू टिक अभी भी लगा हुआ है।

उपराष्ट्रपति समेत तमाम आरएसएस के नेताओं के अकाउंट से भी ब्लू टिक हटाने का मामला अब बढ़ सकता है। सूत्रों की मानें तो सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि ट्विटर ने इस कार्रवाई के पीछे कारण स्पष्ट कर दिया है लेकिन मामला इतनी आसानी से निपटने वाला नहीं है। इससे पहले भी ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच टकराव वाली स्थिति बन रही थी।
ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के पर्सनल अकाउंट के बाद राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कुछ बड़े नेताओं के अकांट को भी अनवेरीफाइड किया है। इसमें आरएसएस के सह कार्यवाहक सुरेश सोनी, सर कार्यवाह सुरेश जोशी का नाम शामिल है। इसके अलावा भी कुछ और आरएसएस के नेताओं का अकाउंट अनवेरीफाइड किया गया है।

हालांकि उनका जो ऑफिशियल एकाउंट है उसमें ब्लू टिक अभी भी लगा हुआ है। ट्विटर पर इस खबर के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।