आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम योगी, कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत
(India) सीएम योगी की इन मुलाकातों में यूपी चुनाव पर चर्चा, चुनाव का एजेंडा, कोरोना से दूसरी लहर से निपटने के बाद वैक्सीनेशन और तीसरी लहर की तैयारी, मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल, संगठन और सरकार की समन्वय, आने वाले दिनों में कुछ परियोजनाओं को लेकर चर्चा जैसे ज़ेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, विश्वनाथ कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे मुद्दों पर बात होनी है.
केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद से एक बार फिर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है. इन अटकलों को तब और बल मिला जब सूत्रों ने दावा किया कि नड्डा ने पीएम मोदी से मुलाकात की और एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, सीएम योगी से मिले. प्रसाद ने हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया. सीएम योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।