पेट्रोल के शतक पार करने के बाद अब डीजल का राजस्थान में शतक, केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए
(India) भारत में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़त देखी जा रही है. राजस्थान में में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा पहुंच चुका है.
राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पहले ही पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा पहुंच चुका था. राजस्थान में अब डीजल का भी शतक लग गया है. राजस्थान ऐसा पहला राज्य है जहां पेट्रोल और डीजल दोनों 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल 107 रुपये जबकि डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर आम नागरिक परेशान
एक तरफ आम नागरिक बढ़ती कीमतों पर दुख जता रहा है तो दूसरी ओर विपक्ष इस मसले को लेकर सड़कों पर उतर चुका है. दिल्ली के मान सिंह मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे आम नागरिक ने बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'आए दिन बढ़ते पेट्रोल की कीमतों से बजट बिगड़ने लगा है.' मोटर साइकिल में पेट्रोल भरवा रहे विजय ने कहा , "इतनी कमाई है नहीं, तेल का दाम बढ़ रहा है. इंसान 200 रुपये का तेल डलवाएगा तो खाएगा क्या? यदि तेल के दाम ही बढाने है तो आम इंसान की तनख्वाह पर भी गौर किया जाए."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे. तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।