कोरोना महामारी के चलते दो महीने से बंद पड़े केंद्र संरक्षित स्मारक लाल किला और ताजमहल पर्यटकों के लिए आज से फिर खुले
(India) भारतीय पुरातत्व विभाग ने ताजमहल और लाल किला सहित देश के केंद्र संरक्षित स्मारकों और म्यूजियम्स को खोलने का आदेश जारी किया था जो आज से लागू हो गया. कोरोना महामारी के चलते देश के स्मारक दो महीने से बंद थे. बुद्धवार यानी आज से पर्यटक इन स्मारकों में आ जा सकेंगे. लेकिन पुरातत्व विभाग ने आगुंतकों की संख्या पर अंकुश लगाते हुए इनकी संख्या को कम कर दिया है. यानी एक दिन में केवल सीमित संख्या में ही पर्यटक स्मारक में प्रवेश कर सकेंगे.

पुरातत्व विभाग के इस आदेश के बाद देश के 3,693 म्यूजियम्स और 50 स्मारक पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे और विजिटर्स अपने पसंदीदा स्मारकों का आनंद ले सकेंगे. इसके लिए नियम भी बनाए गए हैं जिसमें पर्यटकों की संख्या भी शामिल है. जैसे आगरा के ताजमहल में अभी सिर्फ 650 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी. वहीं टिकट के लिए भी नियम बनाए गए हैं. आदेश के मुताबिक सभी टिकट ऑनलइन बुक होंगे और ऑफलाइन किसी को भी टिकट नहीं दिया जाएंगे. ऑनलाइन टिकट के लिए वेबसाइट शुरू कर दी गई है. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी पर्यटकों को निर्देश दिया गया है कि स्मारक के अंदर किसी भी चीज को हाथ से छुऐंगे नहीं.

पुरातत्व विभाग ने साफ किया है कि स्मारक और म्यूजियम्स खोले जाने को लेकर केंद्रीय विभाग सहित राज्य सरकारों के स्तर पर उठाए गए उपायों का पालन सुनिशिचित किया जाए. सभी स्मारकों पर पर्ययकों को उतनी ही संख्या में प्रवेश दिया जाए जितनी अनुमति दी गई है. सेनिटाइजेशन के साथ सभी आगुंतक कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करें ये भी सुनिश्चित किया जाए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।