पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,480 नए मामले, 73 दिन बाद ऐक्टिव केस 8 लाख से कम
(India) श में कोरोना की दूसरी लहर की बेकाबू रफ्तार पर लगाम लग रही है. 73 दिनों बाद कोरोना के एक्टिव मामले 8 लाख से कम हुए हैं और 58 दिन बाद एक दिन में मौत का आंकड़ा 2 हजार से कम हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 संक्रमितों की जान चली गई है. बीते दिन 88,977 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 28,084 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 67,208 केस दर्ज किए गए थे.


देश में लगातार 36वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 17 जून तक देशभर में 26 करोड़ 89 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 32 लाख 59 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 38 करोड़ 71 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।