सीएम अमरिंदर आज पहुंच रहे हैं दिल्ली, कांग्रेस पैनल के सामने कल होगी पेशी
(India) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचने वाले हैं. कांग्रेस की कमेटी के सामने उनकी कल पेशी होगी. आलाकमान से जुड़ी जानकारी अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को दी जानी है. ये कमेटी कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए बनाई गई थी. कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फैसला भी सुना सकती है.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हाल के हफ्तों में तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इस कलह को दूर करने के मकसद से कांग्रेस आलाकमान ने एक कमेटी गठित की थी. इस कमेटी ने पंजाब सरकार के तमाम नेताओं से बातचीत की थी. 4 जून को कमेटी के समक्ष अमरिंदर सिंह पेश हुए थे और यह मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।