देश में ‘डेल्टा प्लस’ वैरिएंट के 80 मामले दर्ज, जिम्मेदार हो सकता है तीसरी लहर के लिए
(India) अब कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने राज्य सरकारों को चिंता में डाल दिया है. सूत्रों के मुताबिक देश में ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट के अबतक 40 मामले दर्ज किए गए हैं. ज्यादातर केस महाराष्ट्र और तमिलनाडु से सामने आए हैं. हालांकि डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले मध्य प्रदेश में भी हैं.

कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में मिला है. भारत के अलावा नौ और देशों में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता चला है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के बारे में एक परामर्श जारी किया है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल को इस मुद्दे पर पहल की शुरुआत करनी चाहिए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।