अयोध्या के मास्टर प्लान पर पीएम मोदी की बैठक खत्म, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा
(India) अयोध्या के समग्र विकास को लेकर बैठक हुई. पीएम मोदी ने बैठक के दौरान मौजूद रहे सभी अधिकारियों और मंत्रियों से फीडबैक लिया. मोदी ने सुझाव दिया कि राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या में सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने बैठक में मार्गदर्शन दिया. अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के साथ-साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर पीएम ने व्यापक विजन दिया. मंदिर निर्माण को लेकर हाई लेवल बैठक फिर होगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।