कश्मीर में आंतकियों ने घर में घुसकर की फायरिंग-SPO मौके पर शहीद, पत्नी-बेटी की इलाज के दौरान मौत
(India) जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले और पुलवामा के अवंतीपोरा में SPO फैयाज अहमद के घर फायरिंग को लेकर जम्मू में प्रदर्शन किया गया. यहां डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर जमकर नारेबाजी की. साथ ही कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से एक बार सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की.
अवंतीपोरा में आतंकियों ने बेहद कायराना हरकत को अंजाम देते हुए आधी रात को जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर गोलीबारी कर दी. इस हमले में फैयाज अहमद शहीद हो गए. वहीं उनकी पत्नी और बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तौड़ दिया है.

इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस का है कि कुछ अज्ञात लोगों ने आधीर रात को एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में फैयाज अहमद के सिर में गोली लगी और वे मौके पर ही शहीद हो गए. जबकि उनकी बेटी और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पहले उनकी पत्नी और फिर बाद में बेटी ने भी दम तोड़ दिया.
हमले के बाद से इलाके की घेरा बंदी करके हमलावरों की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक दो से तीन आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया और भागने में सफल रहे. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके की तलाशी भी ले रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।