दिल्ली के अलावा आज से कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 861 रुपये बिक रहा है. वहीं मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर की कीमत क्रमश: 834 और 850 रुपये मिल रहा है.
इस साल कितना बढ़ गया है रेट
इस साल 1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था. 1 जुलाई को ये कीमत 834 रुपये है. यानी कि इस साल 138 रुपये घरेलू गैस का दाम बढ़ गया है. 4 फरवरी को दाम बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया. इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपये और 25 फरवरी को दाम 794 रुपये कर दिए गए. एक मार्च को सिलेंडर का दाम 819 रुपये कर दिया गया. अप्रैल में 10 रुपये की कटौती की गई है. इसके बाद अब जुलाई में दाम 834 रुपये कर दिया गया है.
वहीं दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 76.50 रुपये बढ़ाकर 1550 रुपये कर दिया गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, एक जून को दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 122 रुपये कम किया गया था. फिलहाल कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 1651.50, 1507, 1687.50 रुपये है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।