आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 64 पैसे प्रति लीटर महंगा जयपुर में हुआ ₹ 106.18/LTR और दिल्ली में 
37 पैसे प्रति लीटर महंगा
(India) देश में महंगाई दिन पर दिन इस कदर बढ़ती जा रही है कि जनता का जीना मुहाल हो गया है. लगातार तेल के बढ़ते दामों से जनता को कई राहत नहीं मिल रही है. आज पेट्रोल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 35 पैसे लीटर महंगा हो गया है. जानिए आज की ताजा कीमतें.

आज पेट्रोल के दाम बढ़ने के साथ अब दिल्ली में पेट्रोल 99.16 रुपए हो गया है. हालांकि आज डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. अभी दिल्ली में डीजल 89.18 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

आरटीआई के जरिए ये जानकारी सामने आई है कि कोरोना काल के दौरान पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कस्टम और एक्साइज ड्यूटी से केंद्र सरकार की कमाई 56% से ज्यादा बढ़ी है. सरकार को इनडायरेक्ट टैक्स से करीब 2.88 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है.

2020-21 में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर 37 हजार 806 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी वसूली गई. वहीं सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी से 4.13 लाख करोड़ की कमाई हुई, वहीं पेट्रोलियम पदार्थो के इंपोर्ट पर सीमा शुल्क के तौर पर 46 हजार करोड़ की कमाई हुई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।