RIP Dilip Kumar: आज शाम 5 बजे किया जाएगा दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार
(India) महान अभिनेता और ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सिनेमा और राजनीति से जुड़े तमाम लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जाहिर किया है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का निधन हो गया है. वो 98 साल के थे. आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे. दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने आज एक्टर के ट्विटर से उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ''दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा. उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे. उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है. उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना. श्रद्धांजलि.''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।