महंगे तेल पर राहुल गांधी का तंज, कहा- महंगाई का विकास जारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!
(India) लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए कहा कि PM की बस मित्रों को जवाबदारी!

आधे से ज्यादा देश में पेट्रोल की कीमतें 100 के आंकड़े को पार कर गयी हैं. कुछ जगहों पर डीजल भी शतक लगा चुका है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''महँगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी!.'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट में #PNG #CNGPriceHike का भी इस्तेमाल किया.
इस साल की शुरुआत से 8 जुलाई तक पेट्रोल की कीमत 16 रुपये 85 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 15 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है. ऐसे में जनता की हालत तो खराब होगी ही क्योंकि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, पीएमजी कुछ ऐसा नहीं जो इस मुश्किल वक्त में महंगा ना हो.


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।