प्रियंका गांधी UP विधानसभा चुनाव के लिये मिशन 2022 का करेंगी आगाज
(India) उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2022 में होने हैं, लेकिन उससे पहले सियासी दल यूपी में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं. प्रदेश में सियासी सरगर्मियां इन दिनों काफी बढ़ी हुई हैं, कोरोना के मामले कम होने के बाद सियासी दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अब यूपी के दौरे पर आने वाली हैं. उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस दफ्तर में तैयारियां भी तेज हो गई हैं. हालांकि कांग्रेस मुख्यालय पर एक होर्डिंग लगाई गई है जो इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि होर्डिंग में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीर गायब है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।