गोवा में भी 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे केजरीवाल, सरकार बनने पर पुराने बिल माफ करने का एलान
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब गोवा में फ्री बिजली देने का एलान किया है. केजरीवाल में गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है. साथ ही बिजली के पुराने सारे बिल माफ करने का भी वादा किया है.


गोवा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी. बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे. हम 24 घंटे बिजली देंगे. किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली दी जाएगी."


केजरीवाल ने आगे कहा, "गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है. लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई. गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते हैं."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।