एम्स चीफ डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा - सितंबर तक आ सकती है बच्चों की कोरोना वैक्सीन
(India) एम्स चीफ डॉ. रणदीप गुलेरिया ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि इस साल सितंबर तक बच्चों की कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह कोरोना की ट्रांसमिशन चेन को तोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि Zydus पहले ही इसकी टेस्टिंग कर चुका है और वे आपातकालीन मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहा है।
एम्स चीफ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की टेस्टिंग चल रही है और नतीजे सितंबर तक जारी होने की उम्मीद है। फाइजर की वैक्सीन को पहले ही FDA का अप्रूवल मिल चुका है। उम्मीद है कि सितंबर तक हमें बच्चों का टीकाकरण शुरू कर देंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।