तेज बारिश का कहर, करीब 165 लोगों की गई जान, कई इलाकों में बाढ़ व भूस्खलन जारी
(India) रविवार को अधिकारियों ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से 165 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. अकेले महाराष्ट्र में अब तक 150 लोगों की जान बारिश व भूस्खलन के संबंधित घटनाओं में चली गई है. इस आपदा में बचाव कार्य कर रहे एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि अभी भी 100 से ज्यादा लोग लापता हैं.

बारिश से जम्मू की सड़कें तालाब बन गई है. जम्मू की सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है.
मौसम विभाग ने केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और यहां येलो अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र के अलावा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी गांव में रविवार को भूस्खलन की घटना सामने आई थी. इस घटना की चपेट में यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर आ गई जिसमे सवार 9 पर्यटकों की मौत हो गई. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।