दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत मिल गई है. भारत ने 4-3 से इस मुकाबले को अपने नाम किया. भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले भारत ने शुक्रवार को आयरलैंड को हराया था. भारतीय महिला हॉकी टीम इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल की रेस में बनी हुई है.
डिस्कस थ्रो- कमलप्रीत कौर ने रचा इतिहास
डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है. अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया. कमलप्रीत कौर भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. कमलप्रीत कौर ने फाइनल में जगह बना ली है. इतना ही नहीं कमलप्रीत कौर अब मेडल की तगड़ी दावेदार बनकर उभरी हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।