Tokyo Olympics: होटल अशोका में होगा ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान समारोह,  केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे
(India) टोक्यो ओलंपिक्स में देश का नाम रौशन करने वाले जाबांज भारतीय एथलीट आज स्वदेश लौटेंगे. मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को अब होटल अशोका में सम्मानित किया जाएगा. इससे पहले सम्मान समारोह कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया जाना था, लेकिन खराब मौसम के बाद अब वेन्यू बदलकर होटल अशोका कर दिया गया है.
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 मेडल जीते है. इनमें नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड, मीरा चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, रवि दहिया ने कुश्ती में सिल्वर, पी वी सिंधू ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज, लवलीना बारगोहेन ने मुक्केबाजी में ब्रॉन्ज, बजरंग पूनिया ने कुश्ती में ब्रॉन्ज और पुरूष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज जीता है.


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।