राहुल समेत 23 कांग्रेस नेताओं के ट्विटर हैंडल हुए लॉक, पार्टी के 7 अकाउंट पर भी ऐक्शन
(India) ट्विटर की ओर से अपना और कांग्रेस पार्टी समेत कई नेताओं का अकाउंट लॉक किए जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान जारी किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि मेरा अकाउंट लॉक किया जाना मेरे लाखों फॉलोअर्स का अपमान है. उन्होंने कहा कि अब देश का लोकतंत्र खतरे में है.

राहुल गांधी ने कहा, ''मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं. ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं है. मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो.''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।