फेसबुक इंडिया के प्रमुख को NCPCR का समन, राहुल गांधी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर नहीं लिया गया कोई एक्शन
(India) राहुल गांधी मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने फेसबुक इंडिया के प्रमुख सत्या यादव को समन भेजा है. एनसीपीसीआर ने सत्या यादव को 17 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है. एनसीपीसीआर ने फेसबुक को नोटिस भेजकर राहुल गांधी के इंस्टाग्राम पर रेप पीड़िता के परिजन की पहचान उजागर करने वाले पोस्ट को हटाने के लिए कहा था. लेकिन आयोग के मुताबिक, फेसबुक ने कोई कार्रवाई की या नहीं, इस बारे में आयोग को अबतक कोई जानकारी नहीं दी.
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने से पहले ही बवाल मचा हुआ है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ही ट्विटर से कार्रवाई करने की मांग की थी. एनसीपीसीआर की शिकायत के बाद, गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था.


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।