आईटीबीपी के मुताबिक, जिन 20 जवानों को वीरता के लिए पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री (पीएमजी) से नवाजा गया है, उनमें से 08 को पिछले साल यानि 15 जून 2020 को गलवान घाटी में चीनी सेना के खिलाफ वीरता, उच्च कोटि की रणनीति, सामरिक अंतर्दृष्टि और मातृभूमि की रक्षा के लिए सम्मानित किया गया है.
आईटीबीपी नए बयान जारी कर बताया कि 18 मई, 2020 को फिंगर 4 क्षेत्र में झड़प के दौरान 6 जवानों को वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पीएमजी से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा उसी दिन यानि 18 मई, 2020 को लद्दाख में ही हॉट स्प्रिंग्स के पास वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए 6 कर्मियों को पीएमजी से सम्मानित किया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।