जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने जैश से जुड़े तीन आतंकवादियों को ढेर कर मार गिराया
(India) जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने तीन आंतंकियों को ढेर कर दिया है. आतंकियों को मार गिराने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जैसे ही सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली तो तुरंत इलाके को घेर लिया गया. घेरने के बाद जवानों ने आतंकियों से समर्पण की अपील की लेकिन आतंकी गोलीबारी करने लगे. मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आतंकियों की ओर से जारी गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया.

एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी जैश के कमांडर बताए जा रहे हैं. हालांकि अभीतक इनकी पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच दहशत सा माहौल बन गया है.

एनकाउंटर अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन इलाके के ऊपरी हिस्से में चल रही थी. इस एनकाउंटर में पुलिस और सेना के जवान मिलकर अभियान को अंजाम दे रहे थे. बता दें कि शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।