केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देने का है आरोप
(India) केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की अग्रिम जमानत याचिका को रत्नागिरी कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने के बाद अब उनको गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड मिलने पर उन्हें नासिक लेकर जाया जाएगा।ब राणे को रत्नागिरी कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले राणे ने रत्नागिरी कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. अदालत ने याचिका को रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया. हालांकि इस बीच राणे को गिरफ्तार कर लिया गया.

नारायण राणे ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। इसके अलावा उनके ऊपर जो तीन एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें भी रद्द करने की मांग की गई है। हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा था, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि देश की आजादी को कितने साल हो गए हैं. भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे. अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता.’’

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।