बंगाल में जल्द उपचुनाव कराने की मांग, आज चुनाव आयुक्त से मिलेगा TMC सांसदों का प्रतिनिधिमंडल
(India) पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से विधानसभा उपचुनाव कराए जाने की मांग और तेज हो गई है. आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के 5 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्त से मलेगा. टीएमसी की मांग है कि पश्चिम बंगाल की विधानसभा की खाली हुई सीटों पर जल्द चुनाव कराए जाएं. 5 नवंबर तक ममता बनर्जी और उनकी सरकार के वित्त मंत्री को विधानसभा का सदस्य बनना होगा, वरना उन्हें पद छोड़ना होगा. मई में आए चुनावी नतीजे में ममता बनर्जी को बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोरोना अब पूरी तरह से नियंत्रण में है. चार महीने बीत गए हैं, लोगों को वोट डालने और विधानसभा के लिए प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है. चुनाव आयोग को उपचुनावों की घोषणा करनी चाहिए, क्योंकि हमें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में वंचित नहीं कर सकते.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।