राष्ट्रपति Ramnath Kovind का यूपी में आज दूसरा दिन, चार दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन
(India) राष्ट्रपति Ramnath Kovind का उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति आज सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल के 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर डायमंड जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां राष्ट्रपति पूर्व मुख्यमंत्री संपूर्णानंद के नाम पर बनाए गए ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल की नींव रखेंगे इसके अलावा राष्ट्रपति संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के 26वें दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।