24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में आए, 7766 एक्टिव केस बढ़े
(India) भारत में कोरोना संक्रमण का कहर फिर बढ़ने लगा है. बीते दिन दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही सामने आए हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,909 नए कोरोना केस आए और 380 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 34,763 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 7766 एक्टिव केस बढ़ गए.

वर्ल्डोमीटर की वेबसाइट के अनुसार, पिछले दिन भारत में सबसे ज्यादा कोरोना मामले आए. अमेरिका में 37262, ब्रिटेन में 33196, ईरान में 31516, जापान में 22748 कोरोना मामले दर्ज किए गए. हालांकि कल रूस, मैक्सिको, ईरान, इंडोनेशिया में भारत से कम मौत हुई.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।