आम आदमी को फिर महंगाई का झटका, 1 सितंबर से बढ़े LPG सिलिंडर के दाम, लगातार तीसरे महीने कीमतें बढ़ाई गई
(India) घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमत में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा किया है। दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये हो गई है। इससे पहले राजधानी में सिलेंडर 859.20 रुपये थी। पहली जुलाई से सिलेंडर की कीमत में 75.50 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। जुलाई में इसकी कीमत में 25.50 रुपये और अगस्त में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 1 जनवरी से कुल 190 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है। कोलकाता में 14.2 किग्रा के सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 911 रुपये, मुंबई में 884.50 रुपये और चेन्नई में 900.50 रुपये हो चुकी है। सरकार ने हर महीने दरों में बढ़ोतरी कर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।