एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा- बच्चों के टीकाकरण में लग जाएगा 9 महीने से ज्यादा का वक्त, तब तक स्कूल को बंद न रखें
(India) देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है. बच्चों के टीकाकरण और उनके स्कूल खोलने को लेकर एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए गुलेरिया ने कहा कि उन जगहों पर स्कूल खोले जा सकते हैं जहां कोरोना संक्रमण का दर कम है. गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीनेशन में नौ महीने से ज्यादा का समय लग सकता है ऐसे में तब तक स्कूल को बंद नहीं रखना चाहिए. एम्स डायरेक्टर गुलेरिया ने स्कूल खोलने की पैरवी करते हुए कहा है कि सभी के पास ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा नहीं होती है. ऐसे में उन बच्चों के लिए स्कूल खोलना जरूरी है जो कि पढ़ाई से महरूम हैं.


गुलेरिया ने कहा कि जिन स्कूलों के टीचरों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है उसकी स्थिति सबसे ज्यादा बेहतर रहेगी. इस दौरान उन्होंने टीचरों से अपील कि जिन्होंने टीका नहीं लिया है वह आगे आएं और कोरोना का टीका लें.स्कूल खुलने के दौरान कोरोना से बच्चों को दूर कैसे रखें इसके लिए भी गुलेरिया ने स्कूल प्रशासन को सलाह दी. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए कि लंच के दौरान या किसी भी वक्त ज्यादा संख्या में बच्चे एक जगह जमा न हों.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।