एनएसए चीफ अजीत डोभाल की अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA चीफ से अफगानिस्तान और पाकिस्तान मसले पर हुई लंबी बातचीत
(India) तालिबान के आने के बाद अफगानिस्तान में बदले हालात के बीच भारत और रूस इन दोनों देशों के बीच आज महत्वपूर्ण बातचीत होने वाली है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
अजीत डोभाल और रूस के राष्ट्रीय सलाहकार निकोले पेत्रुशेव के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होगी। निकोले पेत्रुशेव दो दिन के भारत दौरे पर हैं। इस बातचीत में अफगानिस्तान तो मुद्दा रहेगा ही साथ ही पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी बातचीत होगी। एक ओर रूस से बातचीत होगी वहीं कल अमेरिका खुफिया एजेंसी CIA चीफ बिल बर्न्स भी भारत में थे और उनसे भी अजीत डोभाल के साथ अहम बैठक हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।