Vijay Rupani Resign: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
(India) गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। अगले साल दिसंबर में गुजरात में चुनाव होने हैं। नए सीएम की रेस में मनसुख मांडविया, नितिन पटेल, सीआर पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला के नाम आगे चल रहे हैं। इस्तीफा देने के बाद विजय रुपाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये परंपरा रही है कि समय के साथ साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व भी बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी की विशेषता है कि जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया जाता है पूरे मनोयोग से पार्टी कार्यकर्ता उसका निर्वहन करते हैं।

लेकिन चर्चा है कि जनता विजय रुपाणी के नेतृत्‍व से खुश नहीं है। हाई कमान ने जनता की राय जानने के बाद यह फैसला लिया। इसी के मुताबिक विजय रुपाणी ने इस्‍तीफा दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।