प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मना रहे हैं अपना 71वां जन्मदिन, देशभर के तमाम नेता उन्हें जन्मदिन की दे रहे हैं बधाई
(India) पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होगा और 7 अक्टूबर को खत्म होगा. बीजेपी के 20 दिन के इस अभियान के पीछे वजह ये है कि आज से 20 दिन बाद यानी कि 7 अक्टूबर को 20 साल पहले पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. रक्तदान शिविर, मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम इस अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे. साथ ही पार्टी के सभी कार्यालयों से लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड पीएम मोदी को भेजें जाएंगे.

वहीं कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मना रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।