पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे - चरणजीत सिंह चन्नी CM नियुक्त
(India) दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया। पंजाब के नए सीएम को बधाई देते हुए राहुल गांधी का ट्वीट आया जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से आगे निरंतरता की बात कही। उन्होंने लिखा, 'चरणजीत सिंह चन्नी जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए वादों को लगातार पूरा करना जारी रखना है। विश्वास ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

पंजाब में 32 फीसदी आबादी दलित है। 117 में से 34 सीटें आरक्षित हैं। सामान्य सीटों पर भी प्रभाव है। दोआबा क्षेत्र तो गढ़ है। वोट बंटने के बावजूद किंग मेकर की भूमिका में रहे हैं। कांग्रेस पहली पार्टी हो गई है, जिसने पहला दलित मुख्यमंत्री बनाया। भले यह साढ़े 5 महीने के लिए ही है। आजादी के बाद से पंजाब में 15 मुख्यमंत्री चेहरों में कभी भी दलित चेहरे को नेतृत्व का मौका नहीं मिला। मांग हमेशा उठती रही।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।