नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई आज, अंतिम यात्रा में CM योगी हो सकते हैं शामिल, महंत की मौत की CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में अर्जी
(India) अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि (70) का शव प्रयागराज में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आज उन्हें समाधि दी जाएगी। इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शन के लिए बाघंबरी गद्दी मठ में रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। वे एयरपोर्ट से बाघंबरी गद्दी के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा में योगी शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा डिप्टी CM केशव मौर्य, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

उधर सरोजनी नायडू अस्पताल में नरेंद्र गिरि के पोस्टमार्टम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तो इधर बाघंबरी गद्दी मठ के चारों ओर का इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, मठ के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को फिलहाल पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। घटनास्थल पर मिले सुइसाइड नोट में जिन बातों का जिक्र है उनके साथ अगर इतिहास में गुजरी घटनाओं को कड़ी दर कड़ी जोड़ा जाए तो इसमें तीन ही बातें खुलकर सामने आती हैं। मठ बाघंबरी गद्दी के उत्तराधिकार का विवाद, मठ की संपत्तियां और शिष्यों से विवाद।
पुलिस एक 'सूइसाइड नोट' मिलने की बात कह रही है। यह नोट सात-आठ पन्‍नों का बताया जा रहा है। किसी वसीयतनामे की तरह लिखे गए 'सूइसाइड नोट' में कुछ शिष्‍यों के नाम हैं। गिरी ने कथित रूप से लिखा है कि कुछ लोगों ने उन्‍हें झूठे आरोप लगाकर अपमानित किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।