पंजाब कैबिनेट विस्तार:मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचेंगे सीएम चन्नी,2-3 दिनों में हो सकता है ऐलान
(India) चंडीगढ़.पंजाब (Punjab) में नेतृत्व बदलाव के बाद अब कैबिनेट विस्तार की तैयारियां जोरो पर हैं. खबर है कि नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस दौरान उनके साथ दोनों ने उप-मुख्यमंत्री भी होंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को चन्नी ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ली है. पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं.उनके साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी भी होंगे.सूत्रों के हवाले से बताया कि इस मीटिंग में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल राव भी मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान ही चन्नी के मंत्रिमंडल के लिए नाम तय किए जाएंगे.राज्य में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का समय बाकी है, ऐसे में मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों की नियुक्ती के साथ-साथ जाति के मुद्दे पर भी खास विचार किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि इसके संबंध में रावत और सिंह की मुलाकात भी हो चुकी है. हालांकि, रावत ने इन बातों से इनकार किया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।