पीएम मोदी आज पांच दिनी अमेरिकी यात्रा पर रवाना होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अमेरिका के लिए रवाना होंगे , पांच दिनों के अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी क्वाड समिट, कोविड ग्लोबल समिट में हिस्सा लेंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को भी संबोधित करेंगे. बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की उनसे पहली मुलाकात होगी.


23 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मुलाकात होगी. एपल के सीईओ टिम कुक से भी मिलेंगे. 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. अफगानिस्तान, आतंकवाद, सुरक्षा, व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।