राजस्व खुफिया निदेशालय ने गुजरात के कच्छ जिले में अडाणी मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की
(India) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से बरामद किए गए करीब 3000 किलोग्राम हेरोइन को लेकर केंद्र सरकार पर बुधवार को निशाना साधा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या इस जहर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है?

राहुल गांधी ट्वीट किया, ‘‘देश को घुन लगा है और केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है. क्या इस ज़हर से सैकड़ों परिवारों के बर्बाद होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है?

अडाणी समूह के एक प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम पर मंगलवार को कहा था कि बदंरगाहों के परिचालन में परिचालक कंपनियों की भूमिका सीमित होती है तथा कंटेनरों की छानबीन एवं जब्ती का काम सरकारी एजेंसियां ही करती हैं,

कांग्रेस नेता ने सरकार पर उस वक्त निशाना साधा है, जब अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 15000 करोड़ रुपये है. इस बंदरगाह के परिचालन का स्वामित्व अडाणी समूह के पास है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।