भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की, वही बाइडेन से आज मुलाकात करेंगे
(India) PM मोदी ने भी हैरिस की जमकर तारीफ की है। वहीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत को अमेरिका का बहुत इम्पॉर्टेंट पार्टनर बताया है। कमला हैरिस ने कोविड-19 वैक्सीन निर्यात को फिर से शुरू करने के भारत के फैसले का स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया है। दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी डेमोक्रेसी के रूप में भारत और अमेरिका नैचरल पार्टनर हैं। हमारे मूल्यों में समानता है। हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है।

PM मोदी गुरुवार को हैरिस से मिले और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। इसके साथ ही साझा हितों वाले वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की गई जिनमें लोकतंत्र, अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत जैसे मुद्दे अहम रहे। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बताया है कि जब आतंकवाद का मुद्दा आया तो हैरिस ने खुद ही इसे लेकर पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र किया। मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद सातवीं बार अमेरिका यात्रा पर आए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।