रतन टाटा ने की मोदी सरकार की तारीफ,कहां सी-295 एयरक्राफ्ट एविएशन सेक्टर में बड़ा कदम
(India) कृतिका नयन सिंह

मुंबई.रतन टाटा ने मोदी सरकार की ओर से एयरफोर्स के लिए सी-295 एयरक्राफ्ट्स की खरीद का सौदा किए जाने की सराहना की है। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन ने कहां तहत 22,000 करोड़ रुपये की लागत से कुल 56 सी-295 एयरक्राफ्ट खरीदे जाने हैं। ये विमान भारतीय वायु सेना के एवरो-748 विमानों का स्थान लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें एक निजी कंपनी भारत में सैन्य विमान का निर्माण करेगी।इन एयरक्राफ्ट्स को टाटा ग्रुप और एयरबस की ओर से तैयार किया जाना है। इनमें से 16 एयरक्राफ्ट्स की सप्लाई एयरबस की ओर से की जाएगी, जो रेडी टू मूव होंगे। इसके अलावा बाकी 40 की असेंबलिंग की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की ओर से की जाएगी। मेक इन इंडिया स्कीम के तहत इस स्कीम को आगे बढ़ाया जाना है। इस फैसले की तारीफ करते हुए रतन टाटा ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला विमानन और उड्डयन क्षेत्र को खोलने की दिशा में एक 'बड़ा कदम' है। रक्षा मंत्रालय ने 56 'सी-295' परिवहन विमानों की खरीद के लिए स्पेन की 'एयरबस डिफेंस एंड स्पेस' के साथ करीब 20,000 करोड़ रुपये के अनुबंध पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।