असम हिंसा:राहुल गांधी का सरकार पर हमला,ट्वीट कर कसा तंज
(India) असम के दरांग में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है राहुल गांधी ने कहा कि अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी? राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जब देश में नफ़रत का ज़हर फैलाया जा रहा है तो कैसा अमृत महोत्सव अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी बता दें कि गुरुवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प में दो की मौत हुई थी.घटना के बाद से इलाके में अभी भी माहौल तनावपूर्ण है असम के दरांग में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस आज बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकती है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में हिंसा के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी? इससे पहले असम में हिंसा को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर सवाल उठाए थे. कांग्रेस ने पूछा था कि बड़ा भाई CM और छोटा भाई SP तो क्या जिसे चाहेंगे उसे गोली मारेंगे ? कांग्रेस दरांग के DC और SP को निलंबित कर हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग पर अड़ी है. बता दें कि दरांग के एसपी सुशांता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं.



Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।