दुबई:विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गये।कोहली ने आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जारी मैच में इतिहास रच दिया है। विराट ने टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। आईपीएल के बाद आरसीबी और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में भारतीय कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर चुके कोहली जल्द ही सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने डेविड वार्नर (10,019) को पीछे छोड़ा।कोहली से अधिक रन अब वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (14,275) और कीरोन पोलार्ड (11,195) तथा पाकिस्तान के शोएब मलिक (10,808) के नाम पर दर्ज हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।