गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका,पूर्व सीएम लुइजिन्हो फेलेरो ने दिया इस्तीफे का किया एलान,टीएमसी में शामिल होने के कयास...
(India) गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फेलेरो ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि फेलेरो टीएमसी ज्वॉइन कर सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम लुइजिन्हो फेलेरो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान करेंगे। फेलेरो का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विवाद चल रहा है जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।