(India)
मंगलवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए. गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने कांग्रेस का हाथ तो थामा,छात्र नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) तथा गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी (Jignesh Mevani) मंगलवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी में शामिल होने के बाद वहां मौजूद संवादाताओं को संबोधित करते हुए कन्हैया ने कहा, 'शहीदे आजम भगत सिंह को हम नमन करते हैं. मुझे लगता है कि बहुत कुछ कहने की जरूरत नहीं है. सूचना क्रांति के इस युग में सभी को पहले से ही बहुत कुछ मालूम होता है.कन्हैया कुमार ने कहा, मुझे महसूस होता है कि इस देश में कुछ लोग, वो सिर्फ लोग नहीं है, वो एक सोच है. इस देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, मूल्स, इतिहास, वर्तमान और भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. कहीं मैंने पढ़ा था कि आप अपने दुश्मन का चुनाव कीजिए, दोस्त अपने आप बन जाएंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।