सिद्धू के इस्तीफे से कांग्रेस आलाकमान नाराज, पार्टी कड़ा रुख अपना सकती है
(India) नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सिद्धू के इस्तीफे से कांग्रेस नेतृत्व नाराज है. सिद्धू को लेकर पार्टी कड़ा रुख अपना सकती है. इस्तीफे के बाद से पार्टी नेतृत्व ने सिद्धू से अब तक बात नहीं की है हालांकि अब तक इनका इस्तीफा भी मंजूर नहीं किया गया है. पार्टी सिद्धू को समय देना चाहती है लेकिन अगर वो नहीं माने तो सख्त कदम उठाया जा सकता है. आज की कैबिनेट बैठक में जो मंत्री नहीं आएंगे उनपर भी कार्रवाई हो सकती है

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा है. चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है. कल रात सिद्धू के घर बड़ी बैठक हुई है जिसमें चन्नी सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए. सिद्धू के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना समेत अब तक सरकार और संगठन से चार लोग इस्तीफा दे चुके हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।