अमरिंदर सिंह ने किया कांग्रेस छोड़ने का ऐलान,बीजेपी में जाने की बात पर कहीं ये बात
(India) पंजाब में जारी राजनीतिक दंगल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सियासी भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अमरिंदर ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद अमरिंदर के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन अब अमरिंदर ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। एक इंटरब्यू में अमरिंदर ने खुद ये स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'अब तक मैं कांग्रेस में हूं, पर आगे नहीं रहूंगा। मेरे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है..... कैप्टन को किसी भी तरह से बीजेपी में जाने से रोकने की कोशिश शुरू हो गई है...... इसके लिए अंबिका सोनी और कमलनाथ की ड्यूटी लगाई गई है..... ये दोनों नेता कैप्टन के करीबी माने जाते हैं.... सूत्रों के मुताबिक कैप्टन ने उन्हें अपने अपमान की बात याद दिलाकर कदम पीछे खींचने से इनकार कर दिया है.....कैप्टन की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान जोर लगा रहा है.......

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।