सियासी घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा,सियासी घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा
(India) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी कवायद शुरू कर दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केजरीवाल का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में 6 चुनावी वादे किए हैं। उन्होंने पंजाब में स्वास्थ्य के लिए 6 गारंटी योजनाओं की घोषणा की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज और ऑपरेशन मुफ्त होगा। दवाइयां और टेस्ट भी मुफ्त ही मिलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में एयर कंडीशन की व्यवस्था की जाएगी। बड़े स्तर पर नए सरकारी अस्पताल भी खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर व्यक्ति को एक हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। उसमें उसकी सारी जानकारी होगी। जिसके पास यह कार्ड होगा उसे अच्छा से अच्छा इलाज मुहैया कराएंगे। इसके साथ ही दिल्ली जैसा मोहल्ला क्लीनिक हर पिंड में बनाया जाएगा, जिसे पिंड क्लीनिक नाम दिया जाएगा। 16 हजार पिंड और वार्ड क्लीनिक पंजाब में खोले जाएंगे। इसमें सर्दी, खांसी जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज होगा।
पंजाब पहुंचे केजरीवाल से जब पत्रकारों ने राज्य कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर पूछा तो उन्होंने कहा कि पंजाब में जो राजनीतिक माहौल चल रहा है वो सत्ता के लिए गंदी लड़ई चल रही है तथा सरकार का तमाशा बनाया जा रहा है। ऐसे हालात में आम आदमी पार्टी ही बेहतर विकल्प दे सकती है। आप आगामी विधानसभा चुनाव के बाद स्थिर, ईमानदार और अच्छी सरकार दे सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।