महात्मा गांधी की जयंती आज,PM मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
(India)
विश्व स्तर पर, गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर भारत और दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं गुजरात में गांधी जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में "साबरमती आश्रम" में प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महात्मा गांधी की जयंती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है। अपडेट।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।